अपराध
11 Mar, 2026

कांगड़ा में दो मामलों में चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में दो मामलों में 34.40 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

धर्मशाला, 11 मार्च।

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में 34.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया और तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मामले में पुलिस थाना कांगड़ा की विशेष टीम कच्छियारी चौक के समीप गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि अविनाश उर्फ़ निक्का पुत्र राजन अपने रिहाईशी मकान में चिट्टा बेचता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान में तलाशी ली और 12.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में पुलिस की एक अन्य टीम ने समेला रेलवे ओवर ब्रिज के समीप खड़ी गाड़ी में सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान 21.78 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजन पुत्र कुलदीप और राकेश कुमार पुत्र सोहन लाल के रूप में हुई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। अभियान के तहत लगातार गश्त, नाकाबंदी, ट्रैफिक चैकिंग और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।