अन्य राज्य
20 Feb, 2026

चित्रकोट महोत्सव 2026 का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

चित्रकोट महोत्सव 2026 का जलप्रपात के तट पर भव्य समापन हुआ। छात्र-छात्राओं, जनजातीय कलाकारों और अनुज शर्मा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

जगदलपुर, 20 फरवरी।

चित्रकोट जलप्रपात के तट पर आयोजित चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार देर रात भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में अनुज शर्मा की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव के अंतिम दिन की शुरुआत स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। माध्यमिक विद्यालय पदरगुड़ा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लोहंडीगुड़ा, एकलव्य आदर्श विद्यालय गढ़िया, पीएमश्री आश्रम शाला बड़े गुमियापाल और कन्या आश्रम अलनार के विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत की मनोहारी प्रस्तुतियां दी।

महोत्सव में बस्तर की आदिम संस्कृति की झलक देखने को मिली। दरभा के कलाकारों ने धुरवा नृत्य, किलेपाल के दल ने पारंपरिक गौरसिंह नृत्य और लामकेर के नर्तकों ने प्रसिद्ध गेड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर की थाप पर पूरा पंडाल देर तक झूमता रहा। मनोज नाग और साथियों की जनजातीय गीत-नृत्य प्रस्तुति ने बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में ओडिशा डांस ग्रुप और नीरज-तमन्ना की कथक प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। मोहम्मद अनस के पियानो वादन ने शास्त्रीय संगीत का सुखद अनुभव कराया। इसके अलावा लोक रंग ग्रुप, जोबिता विश्वास और कोंडागांव के 'रंग पुरैया' दल ने अपनी अलग शैली से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

समापन संध्या का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा रहे। मंच पर आते ही उन्होंने अपनी मधुर आवाज और चिर-परिचित अंदाज से युवाओं और बुजुर्गों का दिल जीत लिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक झूम उठे और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।