धर्मशाला, 20 फ़रवरी।
आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुन्दर सिंह पुत्र भीमी राम, निवासी गांव पिंगरिंग, डाकघर थेला, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है और उसकी गिरफ्तारी पूर्व में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बीते दिन पालमपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत अनुज शर्मा पुत्र अजय शर्मा, निवासी गांव व डाकघर कोसरी, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा, उम्र 21 वर्ष को 620 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था और इस संबंध में थाना पालमपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस की गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि यह चरस कुल्लू जिले के मुख्य सप्लायर सुन्दर सिंह द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। तत्पश्चात विशेष गुप्त टीम ने कुल्लू भेज कर त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच अभी जारी है।



