बॉलीवुड
17 Feb, 2026

'द केरल स्टोरी 2–गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नए पहलू दिखाएगा कहानी

'द केरल स्टोरी 2–गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर जारी, फिल्म में राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल में घटित घटनाओं और युवतियों की व्यक्तिगत त्रासदियों को दिखाया गया है।

मुंबई, 17 फरवरी।

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर सनशाइन पिक्चर्स के सहयोग से बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2–गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है और पहले भाग से अधिक व्यापक और गहन कहानी पेश करने का दावा करती है।

ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी भरे संवाद से होती है, जिसके बाद कहानी राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में घटित घटनाओं की ओर बढ़ती है। इसमें अलग-अलग परिवारों और युवतियों की व्यक्तिगत त्रासदियों को दर्शाया गया है, जहां कथित तौर पर धोखे, जबरन धर्म परिवर्तन और रिश्तों में विश्वासघात जैसे मुद्दों को उठाया गया है। राजस्थान के एक परिवार को अपनी नाबालिग बेटी के मामले में पुलिस स्टेशन जाना पड़ता है, वहीं मध्य प्रदेश में एक युवती के साथ धोखे से शादी और दबाव की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म का तीसरा आयाम केरल में स्थापित है, जहां अंतरधार्मिक रिश्ते के बहाने पहचान, आस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के टकराव को दिखाया गया है। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने कहानी तीन युवतियों, उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा के नजरिए से प्रस्तुत की है, जिनकी जिंदगी रिश्तों के चलते अप्रत्याशित मोड़ लेती है।

फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं, जबकि आशिन ए. शाह सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं। मेकर्स के अनुसार, 'द केरल स्टोरी 2–गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।