मुंबई, 10 मार्च।
अनिल कपूर की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' 5 मार्च को रिलीज हो चुकी है और इसका प्रीमियर प्राइम वीडियो पर किया गया। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के निर्माताओं ने इसी बीच इसका नया गाना 'ऐ री सखी' भी जारी किया है, जो टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
गाने में श्रेया घोषाल की मधुर और जादुई आवाज ने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। 'ऐ री सखी' में अनिल कपूर और राधिका मदान की भावुक केमिस्ट्री को दर्शाया गया है। संगीतकार अक्षय और आईपी ने मिलकर इस गीत का संगीत तैयार किया है, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध सूफी कवि मीर खुसरो की रचना से प्रेरित हैं।
गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इससे पहले फिल्म के अन्य गाने 'मेरा बलमा थानेदार' और 'लल्ला' भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा मोना सिंह, सौरभ शुक्ला और फैसल मलिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।



