जलपाईगुड़ी, 24 फरवरी।
सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तलमा के पास बांसों से भरी एक लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक सौरभ शुक्ला घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, लॉरी जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। इसी दौरान तलमा के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त लॉरी को हटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।



