दिल्ली-एनसीआर
17 Feb, 2026

द्वारका में नाबालिग स्टंट से 23 वर्षीय साहिल की मौत, टैक्सी ड्राइवर घायल, परिवार ने न्याय की गुहार लगाई

द्वारका में नाबालिग स्टंट के कारण 23 वर्षीय साहिल की मौत; टैक्सी चालक घायल, परिवार ने न्याय की गुहार लगाई और पुलिस जांच जारी।

नई दिल्ली, 17 फ़रवरी।

सोशल मीडिया रील बनाने के खतरनाक जुनून ने द्वारका में एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया वीरान कर दी। तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो में स्टंट कर रहे नाबालिग छात्र ने 23 वर्षीय साहिल धनेश्वरा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, एक टैक्सी ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। घटना 03 फ़रवरी लालबहादुर शास्त्री कॉलेज के पास की बताई जा रही है।

पीड़ित की मां इना माकन ने कहा कि उनके बेटे का ऑफिस जाने का दिन सामान्य था, लेकिन आरोपी नाबालिग अपनी बहन के साथ वीडियो शूट कर रहा था। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक, खड़ी कार और टैक्सी से टकराया। इना माकन ने आरोप लगाया कि पहले भी आरोपी पर ओवरस्पीडिंग के चालान दर्ज थे, बावजूद इसके उसे वाहन चलाने से रोका नहीं गया।

पुलिस ने द्वारका साउथ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त किया। किशोर न्याय बोर्ड ने 10 फरवरी को आरोपी को बोर्ड परीक्षा के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी। परिवार ने आरोपी के पिता पर कार्रवाई की मांग भी की है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।