अन्य राज्य
09 Feb, 2026

ओवरब्रिज से गिरी कार, बड़ा हादसा टला; कोई हताहत नहीं

भुवनेश्वर के शिशु भवन ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार बैरिकेड तोड़ते हुए नीचे गिर गई, लेकिन किसी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं। चालक घायल, हालत खतरे से बाहर।

भुवनेश्वर, 09 फरवरी।

भुवनेश्वर के शिशु भवन ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार का नियंत्रण बिगड़ने से वह ओवरब्रिज की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। नीचे झुग्गी बस्ती के मकानों के बेहद करीब गिरने के बावजूद किसी भी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज गति से जा रही कार ओवरब्रिज पर लगे बैरिकेड से टकराई और बैरिकेड टूटने के बाद वाहन नीचे जा गिरा। गिरते समय कार एक पेड़ से टकराई और फिर पास के मकान की छत पर जा गिरी। हादसे के समय झुग्गी बस्ती में मौजूद लोग घबराए, लेकिन सभी सुरक्षित रहे।

कार चालक घायल हुआ है, जिसे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज और आसपास के इलाके में कुछ समय यातायात बाधित रहा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।