अन्य राज्य
11 Feb, 2026

तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, महिला एसएचओ की मौत

श्रीगंगानगर में तड़के तेज रफ्तार कार की टक्कर से पुलिस वैन पलटी, एसएचओ ज्योति नायक की मौके पर मौत, दो अन्य गंभीर घायल।

श्रीगंगानगर, 11 फ़रवरी।

शहर में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब चार बजे पायल थियेटर रोड स्थित चौराहे पर हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस पेट्रोलिंग वैन किसान चौक से रमेश चौक की ओर गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पलट गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में ड्राइवर साइड सीट पर बैठीं एसएचओ ज्योति नायक गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

टक्कर मारने वाली कार भी कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार का चालक घायल हुआ है, जो बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहान सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।