अन्य राज्य
12 Feb, 2026

एशियन हाईवे-2 पर तड़के तीन ट्रकों की टक्कर, चालक केबिन में फंसा; अफरा-तफरी

सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी में एशियन हाईवे-2 पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत। सीमेंट ट्रक पलटा, चालक केबिन में फंसा, गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा इलाके में एशियन हाईवे-2 पर गुरुवार तड़के तीन ट्रकों की लगातार भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे ट्रक को नक्सलबाड़ी की ओर जा रहे पत्थर लदे ट्रक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खड़ा ट्रक आगे बढ़कर एक अन्य ट्रक से जा भिड़ा। इसके चलते सीमेंट लदा ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे में पत्थर लदे ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की सहायता से क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल चालक को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।