अपराध
13 Mar, 2026

जनसेवा केंद्र संचालक लूट मामले में मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर में जनसेवा केंद्र संचालक से लूट के मामले में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति बरामद की।

जौनपुर, 13 मार्च 2026।

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए गुरुवार रात मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नगदी, मोबाइल फोन और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।

सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में जफराबाद, गौराबादशाहपुर और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

गोसाईपुर गांव निवासी जनसेवा केंद्र संचालक प्रेमचंद यादव को 11 मार्च की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल और बैग में रखा पैसा लूट लिया था। इस मामले में उनकी पत्नी निशा देवी की तहरीर पर थाना जफराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए तीन टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम रात में बेलवा घाट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बेलाव पुल के पास घेराबंदी की गई। तभी मोटरसाइकिल से तीन संदिग्ध आते दिखे। पुलिस के रुकने के इशारे पर बदमाश भागने लगे और भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के हाथ में गोली लगी, जबकि थानाध्यक्ष की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तीनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आदर्श यादव, दिवाकर कुमार और अमन यादव शामिल हैं। इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, लूट के 27 हजार रुपये, लूटी गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।