जगदलपुर, 14 मार्च 2026।
जगदलपुर जिले के ग्राम मारकेल में चिंगडु ट्रेक्टर गैरेज के सामने राजू यादव नामक व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की घटना को अंजाम दे रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना नगरनार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। शनिवार को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा लोगों को डराने-धमकाने से सामान्य नागरिकों में भय का माहौल बन गया था। पुलिस की तत्पर कार्रवाई से आरोपी को समय रहते हिरासत में लिया गया और घटना स्थल पर सुरक्षा कायम की गई।



