ठाणे, 14 मार्च।
ठाणे शहर के चरई स्थित महानगर टेलीफोन निगम भवन में कोंकण संभाग के अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति की उप निदेशिका श्रीमती मीनाक्षी नारायण उन्हाले को रायगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने पंचों के सामने ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की धर्मपत्नी और पुत्री का अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र सत्यापन करने के लिए 12 फरवरी 2026 को उप निदेशिका ने ढाई लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह राशि देने का समय निर्धारित किया, जिसके अनुसार 13 मार्च 2026 को वह कार्यालय पहुंचे। रायगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नियोजित कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके केबिन में पंचों की उपस्थिति में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में 6 बजकर 54 मिनट पर मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती सरिता भोंसले का मार्गदर्शन रहा, जबकि जांच का कार्य अलीबाग के पुलिस निरीक्षक निशांत धनबड़े कर रहे हैं।


