अपराध
14 Mar, 2026

मीरजापुर में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर और खेत से 40 किलो अफीम बरामद

मीरजापुर में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर और खेत से पुलिस और राजस्व टीम ने 40 किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद की है

मीरजापुर, 14 मार्च 2026।

मीरजापुर के कछवा थाना क्षेत्र स्थित गोधना गांव में शनिवार को पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र मास्टर के घर और खेत में छापा मारा। इस छापेमारी में टीम को 40 किलो से अधिक अवैध अफीम बरामद हुई।

कछवा थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि गोधना गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र मास्टर अपने तीनों बेटों के साथ मिलकर अवैध अफीम की खेती और तस्करी का धंधा चला रहे थे। बाहरी तौर पर परिवार की छवि सामान्य व्यापारी की बनाई गई थी। लोगों को भ्रमित करने के लिए बेटों के नाम पर कॉस्मेटिक, किराना और ब्यूटी पार्लर की दुकानें खोली गई थीं, लेकिन इन दुकानों की आड़ में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।

पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने इस सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से सेवानिवृत्त शिक्षक के घर और खेत में छापेमारी की। जांच के दौरान खेत से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद हुई। जिस खेत से अफीम के पौधे मिले हैं, वहां पहले भी कई बार अफीम की खेती कर उसकी बिक्री की जा चुकी है।

इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार, कानूनगो और कई लेखपाल भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अब बरामद अफीम की कीमत का हिसाब करने और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।