अपराध
14 Mar, 2026

प्रयागराज में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, 82 टायर व बोलेरो बरामद

प्रयागराज में पुलिस ने नकबजनी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर 82 टायर और बोलेरो वाहन बरामद किए।

प्रयागराज, 14 मार्च 2026।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कौंधियारा एवं घूरपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने नकबजनी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 82 विभिन्न कंपनियों के टायर तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि कौंधियारा में रहने वाले दिलीप कुमार केसरवानी की तहरीर पर 13 मार्च को अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकान से करीब 100 बाइक व ऑटो के टायर चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। चोरी गए टायरों की कीमत लगभग पौने दो लाख रुपये बताई गई थी।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सड़वा क्षेत्र से प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र स्थित छीड़ी गांव निवासी सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 82 टायर और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं को भी जोड़ा गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ टायर चोरी कर उन्हें बेच देता था और प्राप्त धन से अपने तथा परिवार के शौक पूरे करता था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि नकबजनी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के टायर और वाहन बरामद किए गए हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में थाना कौंधियारा के थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल आशीष सिंह, सूर्यकुमार, जवाहर लाल, राहुल यादव और थाना घूरपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित यादव एवं कांस्टेबल अमित यादव की संयुक्त टीम शामिल रही।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।