दक्षिण एशिया
14 Mar, 2026

यूएई में भ्रामक वीडियो फैलाने वाले 10 गिरफ्तार

यूएई में भ्रामक वीडियो फैलाने और सुरक्षा खतरे का भ्रम पैदा करने के आरोप में दो भारतीय, एक नेपाली समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।

काठमांडू, 14 मार्च 2026।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मिसाइल हमले और एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में दो भारतीय और एक नेपाली सहित कुल 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस कार्रवाई को यूएई के महाधिवक्ता डॉ. हमाद सेफ अल शम्सी के आदेश पर अंजाम दिया गया और सभी आरोपितों को तत्काल कानूनी कार्रवाई के लिए अर्जेंट ट्रायल में भेजा गया।

गिरफ्तार किए गए 10 व्यक्तियों में दो भारतीय, एक नेपाली के अलावा मिस्र, फिलीपींस, वियतनाम, पाकिस्तान, ईरान, बांग्लादेश और मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के एक-एक नागरिक शामिल हैं। यूएई के विदेश विभाग के मुताबिक जांच में पाया गया कि आरोपितों ने वास्तविक वीडियो के साथ-साथ एआई की मदद से नकली वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किए। इन वीडियो में मिसाइल हमले, भीषण आग और धुएँ जैसी घटनाएँ दिखाकर देश में बड़े सुरक्षा खतरे का भ्रम फैलाया गया।

कुछ वीडियो में बच्चों की भावनाओं का उपयोग कर डर और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया, जबकि कुछ मामलों में विदेशों में हुई घटनाओं को यूएई की घटना बता कर अफवाहें फैलाई गईं। नेपाल के विदेश विभाग ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं तथा यूएई की रक्षा प्रणाली से जुड़ी संवेदनशील जानकारी का रिसाव भी हो सकता है।

महाधिवक्ता डॉ. शम्सी के अनुसार, यदि आरोपितों पर जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का अपराध साबित होता है तो उन्हें कम से कम एक वर्ष की जेल और न्यूनतम एक लाख दिरहम (लगभग 41 लाख नेपाली रुपये) का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। फिलहाल सभी आरोपितों से हिरासत में पूछताछ जारी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।