इंफाल, 14 मार्च।
मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
सेकमाई पुलिस स्टेशन गेट नाका चेकपोइंट से कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डिमापुर, नगालैंड निवासी अब्दुल कलाम आज़ाद (32) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 261 ग्राम हेरोइन पाउडर और एक चारपहिया वाहन शेवरले क्रूज़ (एनएल-07सी-0870) बरामद किया गया।
इसी तरह, इंफाल पूर्वी जिले के एंड्रो थाना क्षेत्र अंतर्गत याइरिपोक याम्बेम इलाके से दो अन्य आरोपितों, मो. नजीमुद्दीन (31) और मो. जाबिर (27) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लगभग 1.04 किलो ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक दोपहिया वाहन होंडा डियो (एमएन-06-एसएक्स-5443) बरामद हुआ।
पुलिस दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी रखे हुए है और आरोपितों के खिलाफ आगे की जांच कर रही है।



