अपराध
12 Mar, 2026

बिसवां में नकाबपोश बदमाशों ने घर में की लाखों की लूट

सीतापुर के बिसवां में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिलाओं को धमकाते हुए लाखों की नगदी और जेवरात लूट लिए और पुलिस जांच में जुटी है।

सीतापुर, 12 मार्च 2026।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार आधी रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर असलहे के बल पर लूटपाट की और महिलाओं को धमकाते हुए लाखों की नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना ग्राम मतीकरपुर निवासी अनूप यादव के घर में लगभग रात 12 बजे हुई। चार नकाबपोश बदमाशों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर में मौजूद बुजुर्ग सास, बहू और पोती के जाग जाने पर बदमाशों ने असलहे के बल पर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के नगदी और जेवरात लूटकर भाग निकले।

परिवार ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन सिंह और प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि चार बदमाश चोरी की नीयत से रात लगभग एक बजे घर में घुसे थे। घटना में परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। एसओजी समेत चार टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश जारी है और जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।