सुपौल, 12 मार्च 2026।
जिले में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोशी पुल के पास प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को वाहन जांच के दौरान एनएच-27 पर एक चार चक्का पिकअप वाहन से कुल 5120 बोतल (512 लीटर) कोरेक्स सिरप बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
भपटियाही थाना में इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बरामद कोरेक्स सिरप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड का पता लगा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
बरामद सामान में 5120 बोतल (कुल 512 लीटर) कोरेक्स सिरप और चार चक्का पिकअप वाहन शामिल है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोरंजन राय, पिता – आनंद राय, निवासी – राजगंजपुर दलितपुर वार्ड संख्या 15, थाना राजापाकर, जिला वैशाली बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध तस्करों पर कार्रवाई होती रहेगी।



