छत्तीसगढ़
13 Mar, 2026

कांकेर में वन्य भालू की खाल तस्करी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर पुलिस ने अवैध रूप से भालू का शिकार कर खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

कांकेर, 13 मार्च।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गोण्डाहूर थाना पुलिस ने अवैध रूप से वन्य प्राणी भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से जंगली भालू की खाल, शिकार में प्रयुक्त जाल, छुरी, कुल्हाड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपितों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 51, बीएनएस की धारा 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपराध रोकने में पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को बीट भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से जंगल में भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक राखेचा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कुरूशबोडी में आरोपित रामसू मण्डावी के खेत स्थित लाड़ी में दबिश दी। वहां से सूखी भालू की खाल बरामद हुई। जांच में पता चला कि आरोपितों ने ग्राम ढोरकट्टा और हलांजूर के जंगल में भालू का शिकार किया और उसे केसो राम गावडे के खेत स्थित लाड़ी में काटा। मांस पकाकर खाया गया और खाल को सुखाकर बिक्री के लिए रखा गया था।

स्थल से बांस के डंडे, खून से सनी मिट्टी, चूल्हे की राख, कोयला और लकड़ी भी जब्त की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश सोनी, सउनि एवेरतुस केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक बाबूलाल गावडे, आरक्षक चंदन कुलदीप, महेश मण्डावी, पालेश्वरी सलाम, किरण दुग्गा और श्याम कुमार गावडे का योगदान रहा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।