अपराध
13 Mar, 2026

उत्तम नगर हत्याकांड: अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई

उत्तम नगर हत्याकांड में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर संदिग्ध बैंक खाता फ्रीज किया।

नई दिल्ली, 13 मार्च।

 उत्तम नगर में तरुण कुमार की हत्या की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ द्वारका जिला पुलिस ने शुक्रवार से कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने ऐसे कई सोशल मीडिया खातों की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की है और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि कुछ लोग घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपुष्ट और भड़काऊ जानकारी साझा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस पर पुलिस ने विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऐसे खातों को हटाने के निर्देश दिए।

आईटी एक्ट की धारा 79(3)(बी) के तहत पुलिस ने ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर 14 और इंस्टाग्राम पर 8 कंटेंट हटाने के अनुरोध भेजे हैं। इसका उद्देश्य भड़काऊ और भ्रामक सामग्री को तुरंत हटाना है।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ लोग झूठी कहानियों के जरिए लोगों से आर्थिक मदद जुटाने की कोशिश कर रहे थे। 10 मार्च को वायरल हुए एक वीडियो में QR कोड के माध्यम से आम लोगों से मदद मांगी जा रही थी।

पुलिस ने इस संदिग्ध बैंक खाते में जमा करीब 37 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया है और संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक को सभी लेन-देन रोकने के निर्देश दिए हैं। यह कदम संभावित धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है।

कुशल पाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाना कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी खबर को बिना सत्यापन के साझा न करें ताकि अफवाहें सार्वजनिक शांति को प्रभावित न करें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।