मुंबई, 26 फरवरी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व मंत्री जयप्रकाश दांडेगावकर के बेटे आतिश दांडेगावकर अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। नवी मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया और पार्टी में उचित सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में रवींद्र चव्हाण ने बताया कि आतिश दांडेगावकर सहकार क्षेत्र में सक्रिय हैं और कपीश्वर कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए आतिश और उनके कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे हिंगोली जिले में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक तन्हाजी मुटकुले, प्रज्ञा सातव, जिला अध्यक्ष गजानन घुगे, किशोर देशमुख, पूर्व विधायक रामराव वडकुटे, अंकुश अहेर, फुलजीराव शिंदे, और राज्य मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


