अपराध
12 Mar, 2026

पत्रकार को अवैध अभिरक्षा में रखने पर हाईकोर्ट सख्त

उच्च न्यायालय ने पत्रकार हिम्मत जैथवार को अवैध अभिरक्षा में रखने के मामले में तत्कालीन एसडीएम को व्यक्तिगत जवाब देने का आदेश दिया है।

धार/रतलाम, 12 मार्च 2026।

पत्रकार और कांग्रेस नेता हिम्मत जैथवार को पांच दिन तक कथित रूप से अवैध अभिरक्षा में रखने के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने रतलाम के तत्कालीन एसडीएम संजीव केशव पांडे को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आरोपों का जवाब देने का आदेश दिया है। यह आदेश 11 मार्च को सुनवाई के दौरान जारी किया गया।

याचिकाकर्ता हिम्मत जैथवार की ओर से अधिवक्ता नवेंदु जोशी और रोहित शर्मा ने न्यायालय में पक्ष रखा। वर्तमान में संजीव केशव पांडे धार जिले में अतिरिक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

याचिका के अनुसार, रतलाम नगर निगम चुनाव के दौरान 19 जुलाई 2022 को उस समय के वित्त मंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा चुनाव प्रचार के लिए रतलाम पहुंचे थे। इस दौरान हिम्मत जैथवार ने उनका साक्षात्कार लेने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद प्रशासन ने 20 जुलाई की रात उन्हें उनके घर से धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर स्टेशन थाना में निरुद्ध कर दिया।

बताया गया कि 21 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा थाने का घेराव किए जाने पर हिम्मत जैथवार को तत्कालीन एसडीएम संजीव केशव पांडे के समक्ष पेश किया गया। याचिका में कहा गया कि जमानत के लिए आवश्यक बांड और दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया गया और नियमों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। बाद में 26 जुलाई 2022 को उन्हें जमानत मिली।

हिम्मत जैथवार ने इस कार्रवाई को अवैध बताते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने तत्कालीन एसडीएम संजीव केशव पांडे को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आरोपों पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई में इस संबंध में विस्तृत जवाब प्रस्तुत किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।