कोरबा, 11 मार्च।
शहर के पुराना बस स्टैंड के पास बुधवार को हंगामा मच गया, जब खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक कार चालक ने सड़क किनारे ठेला लगाने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए और कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, पार्किंग को लेकर कार चालक और ठेला संचालक के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर कार चालक ने ठेला संचालक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने विरोध जताया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक खुद को भाजपा नेता बता रहा था और पुलिस से भी बहस करने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोतवाली थाना ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल ठेला संचालक की हालत का पता लगाया जा रहा है।



