क्रिकेट
09 Mar, 2026

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता बेंसन एंड हेजेज कप

10 मार्च 1985 को भारत ने मेलबर्न में फाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

09 मार्च 2026।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 10 मार्च 1985 का दिन हमेशा यादगार रहेगा। इसी दिन सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। तेज गेंदबाज कपिल देव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट केवल 29 रन पर गिरा दिए। उन्होंने मुदस्सर नजर, मोहसिन खान और कासिम उमर को पवेलियन भेजा। इसके बाद चेतन शर्मा ने रमीज रजा को आउट किया।

पाकिस्तान के कप्तान जावेद मियांदाद ने 48 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। पूरी टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। क्रिस श्रीकांत ने 67 और रवि शास्त्री ने नाबाद 63 रन बनाते हुए शतकीय साझेदारी की। बाद में मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 25 और दिलीप वेंगसरकर ने नाबाद 18 रन बनाकर भारत को लक्ष्य तक पहुँचाया।

पूरा टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन के लिए रवि शास्त्री को “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” का खिताब मिला और उन्हें पुरस्कार स्वरूप नई ऑडी 100 कार भेंट की गई। जीत की खुशी में भारतीय टीम उसी कार पर सवार होकर मैदान का जश्न मनाती नजर आई, जो आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में गिनी जाती है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।