जम्मू, 02 मार्च।
जम्मू में सोमवार को मौसम साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप दिखाई दी। हल्की ठंड के बावजूद लोग धूप का आनंद ले पाए। कश्मीर घाटी में दिनभर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू का अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। श्रीनगर में अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तापमान की संभावना है। जम्मू में अधिकतम तापमान में लगभग 5.9 डिग्री और श्रीनगर में 9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है, जिससे मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का अहसास हो सकता है। मौसम सामान्य रहने के कारण किसानों को अपनी कृषि गतिविधियां जारी रखने की सलाह दी गई है।


