रांची, 21 फरवरी।
रखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शनिवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत किया।
आर्थिक सर्वेक्षण में राज्य की मौजूदा वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रह, आर्थिक वृद्धि दर और विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। रिपोर्ट में सरकार की योजनाओं, सामाजिक एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और उनके प्रभाव का भी उल्लेख किया गया है।
सर्वेक्षण में राज्य की आर्थिक मजबूती, संसाधनों के उपयोग और विकास की दिशा में उठाए गए कदमों का आकलन प्रस्तुत किया गया है। यह रिपोर्ट आगामी बजट प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों के लिए आधार दस्तावेज के रूप में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



