अपराध
06 Mar, 2026

झज्जर में नौ वर्षीय बालक के अपहरण का खुलासा, अंतरराष्ट्रीय पैरा जूडो खिलाड़ी सहित दो गिरफ्तार

झज्जर के बरानी गांव में नौ वर्षीय बालक के अपहरण मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय पैरा जूडो खिलाड़ी और उसके साले को गिरफ्तार कर पांच करोड़ की फिरौती की वारदात का खुलासा किया।

झज्जर, 6 मार्च।

जिले के बरानी गांव में दुल्हेंडी के दिन होली खेलते समय नौ वर्षीय बालक के अपहरण के मामले में पुलिस की विशेष कार्यबल ने बड़ा खुलासा किया है। इस प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय पैरा जूडो खिलाड़ी मोनू और उसके साले मनीष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपितों ने बालक को छोड़ने के बदले पीड़ित परिवार से पांच करोड़ रुपये की फिरौती ली थी।

बताया गया कि चार मार्च को झज्जर के बरानी गांव में नौ वर्षीय हुनरजीत अपने साथियों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान आरोपित स्कॉर्पियो गाड़ी में आए और बालक का अपहरण कर उसे साथ ले गए। बाद में बालक को सुरक्षित छोड़ने के लिए पीड़ित परिवार से पांच करोड़ रुपये की फिरौती ली गई।

विशेष कार्यबल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि फिरौती मिलने के बाद आरोपितों ने बच्चे को रोहतक क्षेत्र में छोड़ दिया था। मामले की जांच के दौरान रोहतक की टीम ने कंसाला गांव निवासी मुख्य आरोपित मोनू और झज्जर के बरानी गांव निवासी उसके साले मनीष को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि मनीष झज्जर के बरानी गांव का निवासी है और वह बच्चे के पिता की गोशाला में काम करता था। बताया गया कि मुख्य आरोपित मोनू ने करीब बीस दिन पहले अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। जानकारी के अनुसार मोनू अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरा जूडो खिलाड़ी है और राष्ट्रीय पैरा जूडो खेलों के अलावा विदेशों में भी कई पदक जीत चुका है। वह विश्व पैरा जूडो खेल, पैरा राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुका है।

पुलिस के अनुसार मोनू ने खेल जगत को छोड़कर अपराध का रास्ता अपना लिया और जल्दी धन कमाने की चाहत में इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल विशेष कार्यबल ने दोनों आरोपितों को झज्जर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपितों को रिमांड पर लेकर फरार साथियों के संबंध में पूछताछ करेगी।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि आरोपितों ने पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने फिरौती की पांच करोड़ रुपये की रकम आपस में बांट ली थी, जिसे पुलिस जल्द ही बरामद करेगी। अपने बेटे हुनरजीत के सुरक्षित मिलने के बाद पिता अमरजीत फोगाट और अन्य परिजनों ने राहत की सांस ली है। अमरजीत जिले के छुछकवास में नर्सिंग कॉलेज संचालित करते हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।