फुटबॉल
09 Feb, 2026

मेदिनीपुर में अंतर्विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 27 टीमों के बीच मुकाबला

मेदिनीपुर में विद्यासागर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ईस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता 9 से 13 फरवरी तक चलेगी, जिसमें पूर्वी भारत के 27 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी।

मेदिनीपुर, 09 फरवरी ।पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर शहर में महिला फुटबॉल का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। विद्यासागर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित ईस्ट जोन इंटर-यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट (महिला) का औपचारिक उद्घाटन रविवार शाम शहीद खुदीराम क्रीड़ांगन में किया गया।यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सोमवार नौ से 13 फरवरी तक चलेगी, जिसमें पूर्वी भारत के कुल 27 विश्वविद्यालयों की महिला फुटबॉल टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के मुकाबले शहीद खुदीराम क्रीड़ांगन एवं श्री अरविंद स्टेडियम में खेले जाएंगे। आयोजन में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) का भी सहयोग प्राप्त है।उद्घाटन अवसर पर विद्यासागर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीपक कुमार कर ने इसे विश्वविद्यालय और मेदिनीपुर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि, "महिला फुटबॉल के इस महाकुंभ से खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।" उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में भी विद्यासागर विश्वविद्यालय द्वारा अखिल भारतीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था।इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल से विद्यासागर विश्वविद्यालय, कलकत्ता विश्वविद्यालय, बर्धमान विश्वविद्यालय और विश्व भारती सहित अन्य राज्यों से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), मणिपुर विश्वविद्यालय, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तथा कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज जैसी प्रतिष्ठित टीमें भाग ले रही हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. जयंत किशोर नंदी ने बताया कि बाहर से आने वाली टीमों के आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उद्घाटन समारोह में उपस्थित आईएफए अध्यक्ष अजीत बनर्जी ने विद्यासागर विश्वविद्यालय के खेल बुनियादी ढांचे की सराहना की उन्होंने कहा कि, "वर्तमान रैंकिंग के कारण पुरुष फुटबॉल टीम के लिए विश्व कप की राह कठिन है, लेकिन महिला फुटबॉल में अपार संभावनाएं हैं। भारतीय महिला टीम किसी भी समय विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकती है।" उन्होंने मुख्यमंत्री की ‘कन्याश्री’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना से बंगाल में महिला फुटबॉल को नई मजबूती मिली है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।