बॉलीवुड
05 Feb, 2026

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज डेट का ऐलान, 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

अमेजन प्राइम वीडियो पर 'मिर्जापुर' वेब सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स 'मिर्जापुर: द मूवी' लेकर आ रहे हैं। फैन्स के लिए बड़ी खुशी की बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। रणभूमि में सत्ता, लड़ाई और भौकाल की कहानी अब सिनेमाघरों में भी पर्दे पर दिखाई देगी।

फिल्म गुरमीत सिंह के निर्देशन में तैयार की जा रही है और इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने किया है। सह-निर्माता के रूप में कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी जुड़े हैं। मेकर्स ने रिलीज़ डेट का ऐलान करते हुए फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा है, "अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।"फिल्म में सीरीज के चर्चित किरदारों का जबरदस्त कॉम्बो दिखेगा। अली फज़ल (गुड्डू पंडित), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की वापसी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। इसके अलावा नई फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और अभिषेक बनर्जी जैसे नए चेहरे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।