बॉलीवुड
17 Feb, 2026

फरहान और रणवीर विवाद पर आमिर खान करेंगे सुलह की कोशिश

आमिर खान फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच 'डॉन 3' विवाद सुलझाने की पहल कर रहे हैं।

मुंबई, 17 फरवरी।

फिल्म 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर द्वारा प्रोजेक्ट बीच में छोड़ने के बाद फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 40 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

बताया जा रहा है कि रणवीर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रोजेक्ट्स का बनना और रुक जाना आम बात है, इसलिए वे इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वहीं निर्माताओं का कहना है कि अभिनेता के पीछे हटने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही बड़ी रकम खर्च की जा चुकी थी।

इसी बीच खबर है कि आमिर खान ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की पहल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर के घर पर एक बैठक हुई, जिसमें फरहान, रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधि और रणवीर शामिल हुए और विवाद सुलझाने की कोशिश की गई। सूत्रों के अनुसार आमिर दोनों पक्षों के बीच चल रहे अनसुलझे मुद्दों को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणवीर स्क्रिप्ट से असंतुष्ट होने के कारण फिल्म छोड़ चुके हैं। उनका कहना था कि निर्माता कहानी में बदलाव के लिए तैयार नहीं थे। साथ ही यह भी सामने आया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए कोई अग्रिम भुगतान नहीं लिया था। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आमिर खान की पहल से यह विवाद सुलझ पाएगा और 'डॉन 3' की राह दोबारा साफ होगी या नहीं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।