बिहार
28 Feb, 2026

भगवानपुर हाट में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 11 लोग घायल

सीवान के भगवानपुर हाट में भूमि सर्वे के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 11 लोग घायल हो गए, गांव में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सीवान, 28 फरवरी 2026।

जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में भूमि सर्वे के दौरान आठ कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हुए हमले में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया है।

सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक साथ कई घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर किया गया है।

घायलों में एक पक्ष से मुकेश प्रसाद, पवन प्रसाद, शंकर प्रसाद, गुड्डू प्रसाद और शत्रुधन प्रसाद शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र प्रसाद, दुर्गावती देवी, माया देवी, संतोषी देवी, रेखा देवी और शिवम कुमार घायल हुए हैं। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

बताया गया कि शुक्रवार को अमीन और सर्वे कर्मी गांव में भूमि सर्वे के लिए पहुंचे थे। पुश्तैनी जमीन को अपने-अपने नाम दर्ज कराने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि शुक्रवार को भी एक पक्ष के पवन कुमार के साथ मारपीट की गई थी। रात में सुलह की कोशिशें चल रही थीं, तभी दूसरे पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर हमला करा दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।