मुंबई, 27 फरवरी 2026।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज द व्हाइट लोटस के चौथे सीजन में नजर नहीं आएंगी। खबर है कि अभिनेत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया, जिसके चलते यह अवसर उनके हाथ से निकल गया। इससे पहले भी वह फिल्म ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की खबरों को लेकर चर्चा में रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार सीरीज के निर्माताओं ने दीपिका से संपर्क कर उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने से साफ मना कर दिया। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन अनिवार्य रखा गया था और निर्माता किसी भी कलाकार को अंतिम रूप देने से पहले उनका ऑडिशन लेना चाहते थे।
सूत्रों के मुताबिक दीपिका इस ऑडिशन प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं थीं, जिसके कारण वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकीं। गौरतलब है कि इससे पहले भी निर्माताओं ने उन्हें तीसरे सीजन के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उस समय वह गर्भावस्था के कारण यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकी थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका को आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। अब उनके प्रशंसक उनकी अगली फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



