अपराध
06 Mar, 2026

नोएडा में टी-20 सेमीफाइनल मैच पर ऑनलाइन सट्टा, पांच आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर 113 क्षेत्र में भारत-इंग्लैंड टी-20 सेमीफाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की।

नोएडा, 06 मार्च।

बृहस्पतिवार रात खेले गए भारत-इंग्लैंड टी-20 सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में थाना सेक्टर 113 पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये नकद सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिलने पर थाना सेक्टर 113 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारत-इंग्लैंड टी-20 सेमीफाइनल मैच के दौरान जूम एप और जूम ऑडियो के माध्यम से ऑनलाइन तथा फोन कॉल के जरिए सट्टा लगवा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विनय सहगल पुत्र अशोक कुमार सहगल, नवदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, राजीव शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा, सलिल सेठ पुत्र संजीव सेठ और देव कुमार पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपितों के पास से सट्टेबाजी में प्रयुक्त तीन लैपटॉप, तीन टैबलेट, तीन डेस्कटॉप, 32 मोबाइल फोन, दो आईडीसी रिकॉर्डर, दो नोटपैड, तीन असेंबल लाइन बॉक्स, एक सीपीयू, प्रिंटर, स्कैनर और आठ हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपित काफी समय से ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। पुलिस उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।