दिल्ली-एनसीआर
13 Mar, 2026

यमुना की सफाई के लिए नई मशीनें तैनात

दिल्ली सरकार ने यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन में नई अम्फीबियस मशीनें तैनात कर ड्रेनों की सफाई और जलभराव नियंत्रण में सुधार का काम तेज कर दिया।

नई दिल्ली, 13 मार्च।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए ड्रेनों की सफाई का काम मिशन मोड में चल रहा है और इसी कड़ी में आज बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन में नई अम्फीबियस मशीनें तैनात की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस ये मशीनें ड्रेनों और जलाशयों में जमा सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं, जिससे सफाई का काम पहले से अधिक तेज और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। इसका परिणाम यह होगा कि पानी का बहाव बेहतर होगा, ड्रेनों की सफाई तेजी से होगी और जलभराव की समस्या कम होगी। आसपास के इलाके भी इससे राहत पाएंगे।

इस अवसर पर दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, शिक्षा मंत्री आशीष सूद और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि ये आधुनिक मशीनें नदियों और नालों में जमी गाद निकालने, जल निकायों की सफाई और बाढ़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। दिल्ली में बेहतर जल प्रबंधन, स्वच्छ जल निकाय और प्रभावी बाढ़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सरकार आधुनिक तकनीक और सुदृढ़ व्यवस्थाओं के साथ लगातार कार्य कर रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।