अपराध
12 Feb, 2026

पतरातू में फिर दहशत: कोयला कारोबारियों के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग

पतरातू में अपराधियों ने कोयला कारोबारियों के घरों पर एक-47 से फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

रामगढ़, 12 फरवरी।

रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र में अपराधियों ने कोयला कारोबारियों को निशाना बनाते हुए एक-47 से फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बुधवार देर रात पतरातू सौंदा बस्ती सरिया टोला में कोयला कारोबारी गजानंद साव उर्फ गज्जू और रोड सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घरों पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी सबसे पहले पंचू होटल के पास फायरिंग कर रहे थे, उसके बाद नीतीश कुमार के घर पर एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं और फिर गजानंद साव के घर को निशाना बनाया। फायरिंग में घरों के शीशे टूट गए। घटना के समय दोनों कारोबारी घर पर मौजूद नहीं थे, केवल परिवार के सदस्य मौजूद थे। भागते समय अपराधियों ने रास्ते में संजय पान दुकान और रेलवे साइडिंग पतरातू के पास भी फायरिंग की।

पुलिस रंगदारी और अपराधी गिरोह से जुड़ा मामला मानकर जांच में जुटी है। इलाके के बाहर भी अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि गजानंद साव और नीतीश कुमार पहले भी अपराधियों के निशाने पर रह चुके हैं। जनवरी 2023 में और मई 2024 में भी उनके घरों पर फायरिंग की घटनाएँ हुई थीं। सुरक्षा के लिए दोनों ने निजी बॉडीगार्ड रखा हुआ है।

|

राज्यसभा की चर्चा और बिहार की बदलती सियासत

बिहार की राजनीति में दो दशकों से केंद्रीय भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं ने राज्य की सियासत में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि वे सक्रिय राज्य राजनीति से दूरी बनाते हैं, तो जदयू के सामने नेतृत्व, संगठन और सामाजिक आधार को बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी। पार्टी में अभी तक कोई ऐसा सर्वमान्य चेहरा नहीं उभरा है जो नीतीश कुमार की जगह ले सके। साथ ही भाजपा के साथ सत्ता संतुलन और कुर्मी-कोयरी व अति-पिछड़ा वर्ग के सामाजिक समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आने वाले वर्षों में यह तय होगा कि यह बदलाव जदयू के लिए पुनर्निर्माण का अवसर बनता है या राजनीतिक क्षरण की शुरुआत।

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।