अपराध
10 Feb, 2026

पत्रकार को बाइक से कुचलने की कोशिश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बांदा में पत्रकार इकबाल खान पर बाइक से कुचलने की कोशिश की गई, मोबाइल फोन तोड़ा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बांदा, 10 फ़रवरी।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता अब खतरे से खाली नहीं रही। नगर कोतवाली क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकार इकबाल खान पर कथित रूप से पूर्व नियोजित हमला सामने आया है। इसे केवल पत्रकार पर हमला नहीं माना जा रहा है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर चोट के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार को दिनदहाड़े बेखौफ हमलावरों ने पत्रकार इकबाल को सिविल लाइन चौकी के अंतर्गत बाइक से कुचलने की कोशिश की और उनका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए।

हमले में गंभीर रूप से घायल इकबाल खान का कंधा टूट गया और सिर व चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनके चेहरे और शरीर पर कई गंभीर जख्म हैं।

घायल पत्रकार ने मंगलवार को बताया कि यह हमला अचानक नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत किया गया। उनका आरोप है कि हमलावरों का उद्देश्य उन्हें सच्चाई लिखने और बोलने से रोकना था। मोबाइल फोन तोड़े जाने से यह स्पष्ट होता है कि हमलावर सबूत नष्ट करने और संपर्क साधनों को खत्म करने की नियत से आए थे। पीड़ित पत्रकार ने घायल अवस्था में दी गई तहरीर में एक व्यक्ति को हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया, जबकि अन्य आरोपितों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

नगर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच सिविल लाइन चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को भी दे दी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।