अपराध
06 Mar, 2026

मालवीय नगर में मां पर दो बेटियों की हत्या का शक, खुदकुशी की कोशिश

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में दो बहनों के शव मिलने और मां के बेहोशी की हालत में मिलने के बाद पुलिस को हत्या और आत्महत्या के प्रयास की आशंका है।

नई दिल्ली, 6 मार्च।

एक घर के भीतर दो बहनों के शव मिले, जबकि उनकी मां बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को आशंका है कि मां ने ही पहले दोनों बेटियों की हत्या की और उसके बाद आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि इलाके में एक घर का दरवाजा काफी देर से खटखटाया जा रहा है, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

इसके बाद दरवाजा खुलवाकर पुलिस अंदर दाखिल हुई। घर के भीतर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। अधिकारियों को घर के अलग-अलग कमरों में दो युवतियों के शव मिले।

शुक्रवार को एक बार फिर क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार एक युवती का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला, जिसके चेहरे पर तकिया रखा हुआ था। वहीं दूसरी युवती का शव दूसरे कमरे में मिला, जिसके गले को बैंड से घोंटा गया था। उसके हाथ में कट के निशान भी पाए गए। दोनों मृतकाओं की पहचान सगी बहनों के रूप में हुई है। बड़ी बहन की पहचान राधिका (33) और छोटी बहन की पहचान गुनीशा (28) के रूप में की गई है।

जांच के दौरान पुलिस को घर के एक अन्य कमरे में उनकी मां सुनीता भी बेहोशी की हालत में मिली। महिला की सांस चल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि महिला ने पहले अपनी दोनों बेटियों की हत्या की और उसके बाद खुदकुशी का प्रयास किया। घटनास्थल से फिनाइल की गोली पीसी हुई भी बरामद हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सही जानकारी विस्तृत जांच और महिला के होश में आने के बाद ही सामने आ सकेगी।

सूत्रों के मुताबिक सुनीता की अपने पति सुधांशु अरोड़ा से अनबन चल रही थी। सुधांशु कपड़ों का कारोबार करते हैं। फिलहाल पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।