राजनीति
10 Feb, 2026

फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नेटफ्लिक्स ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्माता नाम बदलने को तैयार हैं; कोर्ट ने याचिका पर अब कोई आदेश न देने का फैसला किया।

नई दिल्ली, 10 फ़रवरी।

नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्माता इसका नाम बदलने को तैयार हैं। नेटफ्लिक्स की सूचना के बाद कोर्ट ने कहा कि अब इस याचिका पर कोई आदेश देने की आवश्यकता नहीं है।

सुनवाई में नेटफ्लिक्स की ओर से वकील ने बताया कि निर्माता फिल्म का नाम बदलने को तैयार हैं और प्रमोशन से संबंधित सामग्री सभी प्लेटफॉर्म से हटा दी गई है। इसके बाद कोर्ट ने याचिका का निस्तारण कर दिया।

दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर होने के बाद निर्माता नीरज पांडेय ने फिल्म से जुड़ी प्रचार सामग्री हटाने का निर्णय लिया। नीरज पांडेय ने कहा कि फिल्म एक फिक्शन है और केवल मनोरंजन का उद्देश्य रखती है। फिल्म के नाम से कुछ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है इसलिए प्रचार सामग्री सभी प्लेटफॉर्म से हटा दी गई है।

नीरज पांडेय की घोषणा को याचिकाकर्ता महेंद्र चतुर्वेदी और उनके वकील विनीत जिंदल ने बड़ी जीत बताया।

याचिका महेंद्र चतुर्वेदी ने वकील विनीत जिंदल के माध्यम से दायर की थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि पंडत को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ने पर आहत हैं और फिल्म के माध्यम से ब्राह्मण समुदाय की गरिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

याचिका में कहा गया कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का प्रमोशन किया और इसे प्रमोट करने वाली सामग्री का वितरण किया। फिल्म पंडत को भ्रष्ट और घूसखोर बताती है, जो भारतीय समाज और परंपरा के अनुरूप नहीं है। याचिकाकर्ता ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 का उल्लंघन बताया।

याचिका में यह भी कहा गया कि अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन अनुच्छेद 19(2) के तहत इसकी सीमा है, जो हेट स्पीच, मानहानि या सामाजिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाली न हो। याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सनसनीखेज कंटेंट पर लगाम लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।