पश्चिम बंगाल
07 Mar, 2026

सिलीगुड़ी में संथाल सम्मेलन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आदिवासी संस्कृति पर चर्चा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिलीगुड़ी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल हुईं, जहां आदिवासी संस्कृति और अधिकार संरक्षण पर चर्चा हुई।

सिलीगुड़ी, 07 मार्च 2026।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा स्थित गोसांईपुर में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में शामिल होने पहुंचीं। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के उत्तर बंगाल आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्रों में खास उत्साह देखने को मिला।

गोसांईपुर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आए आदिवासी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण पर चर्चा करना है। इस कार्यक्रम में दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

सांसद राजू बिष्ट ने राष्ट्रपति के इस दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति पहाड़ और तराई क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तर बंगाल के जनजातीय समुदायों के विकास और सशक्तिकरण को नई गति देगा।

बागडोगरा एयरपोर्ट से गोसांईपुर तक मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति का यह दौरा सिलीगुड़ी और पूरे उत्तर बंगाल के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।