मौसम
11 Mar, 2026

राजस्थान में गर्मी के बीच राहत की संभावना, 14 मार्च को आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट

राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 14 मार्च से मौसम बदलने के संकेत दिए हैं, जिसमें कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले पड़ने की संभावना जताई गई है।

जयपुर, 11 मार्च।

राजस्थान में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति के बीच राहत की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से कुछ जिलों में तेज आंधी, हल्की बारिश और ओले गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने 14 मार्च को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुधवार को राज्य के दो जिलों में हीटवेव को लेकर चेतावनी दी गई है।

मंगलवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का प्रभाव बना रहा। जैसलमेर और बाड़मेर सहित सीमावर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम हीटवेव महसूस की गई। बाड़मेर में मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा पिलानी (झुंझुनूं) में 39.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39 डिग्री, चूरू में 38.7 डिग्री, जोधपुर में 38.6 डिग्री और जैसलमेर में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी जयपुर में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। परकोटा क्षेत्र में सड़क किनारे दुकानदार तेज धूप से बचने के लिए छातों का सहारा लेते हुए नजर आए।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 14 मार्च को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली का प्रभाव 14 और 15 मार्च को राजस्थान के कई क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।

इसके असर से राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।