मौसम
14 Mar, 2026

मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश, नर्मदापुरम में पारा 40 पार

प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ संभागों में बारिश और तापमान में हल्की गिरावट की संभावना जताई है।

भोपाल, 14 मार्च।

मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे कुछ स्थानों पर लू जैसे हालात बनने लगे हैं।

शुक्रवार को नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन तीव्र गर्म हवाएँ चलीं और यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। वहीं 15, 16 और 17 मार्च के दौरान प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों—ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

प्रदेश में पिछले दो दिनों से तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है और ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग में गर्मी का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है और पचमढ़ी को छोड़कर लगभग सभी शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

पांच प्रमुख शहरों में भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री, जबलपुर में 37.5 डिग्री, उज्जैन में 37.4 डिग्री और ग्वालियर में 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी गर्मी का असर स्पष्ट रहा, जहां नर्मदापुरम में 40.1 डिग्री, रतलाम में 39.2 डिग्री, मंडला में 39 डिग्री, धार और खजुराहो में 38.9 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, खरगोन में 38.4 डिग्री तथा सागर, टीकमगढ़ और सिवनी में तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिन क्षेत्रों में बारिश होगी वहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जबकि अन्य इलाकों में गर्मी का असर बना रह सकता है।

प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से बदलकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है और हवा में नमी कम होने के कारण यह रेगिस्तानी क्षेत्रों से होकर आ रही है, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश की संभावना है। जबकि 16 मार्च को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। वहीं 17 मार्च को अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।