अपराध
14 Mar, 2026

यमुनानगर में दुकान चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार और चोरी का सामान बरामद

यमुनानगर में कपड़ों और जूतों की दुकान से चोरी करने वाले तीन आरोपियों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद किया।

यमुनानगर, 14 मार्च 2026।

यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने मॉडल टाउन क्षेत्र में कपड़ों और महंगे जूतों की दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी को जांच के दौरान पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया।

सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि सहारनपुर निवासी कादिर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 22 फरवरी की रात उन्होंने अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ और अंदर रखा कपड़े तथा महंगे जूते गायब थे।

शिकायत पर संबंधित थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को सुलझाने के लिए स्पेशल सेल की टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इस वारदात में शामिल दो आरोपी किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद हैं। पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर दोनों को रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करने की बात स्वीकार की।

इसके बाद टीम ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। स्पेशल सेल प्रभारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।