प्रयागराज, 12 मार्च 2026।
प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के जयशिवा खण्डाली गांव में छह माह के मासूम बालक ईश्वर की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि बच्चे की मां ने पत्थर से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में संतोष यादव के पुत्र ईश्वर की मौत हो गई। मृतक के बाबा ने बच्चे की मां पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।



