मुंबई, 20 फ़रवरी।
ऋतिक रोशन ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फिल्म की अनोखी खूबियों को दर्शकों को खींचने वाला बताते हुए शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की विशेष सराहना की और दर्शकों से अपील की कि वे इसे सिनेमाघरों में देखें। उन्होंने फिल्म के गोल-गोल दौड़ने वाले एक्शन सीन को भी शानदार बताया।
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, वहीदा जलाल, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में हैं। बॉक्स ऑफिस पर सात दिन में फिल्म ने दुनियाभर में करीब 72.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि घरेलू बाजार में सातवें दिन 3.15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल संग्रह 47.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है।



