नई दिल्ली, 16 फ़रवरी।
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया और स्कॉटलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। नामीबिया ने चोटिल बेन शिकोंगो की जगह एलेक्स वोल्सचेंक को शामिल किया है। शिकोंगो को भारत के खिलाफ 12 फरवरी को खेले गए मैच में दाहिनी जांघ में चोट लगी थी।
वोल्सचेंक को आधिकारिक तौर पर शामिल करने के लिए आईसीसी की मंजूरी मिल चुकी है। भारत के हाथों 93 रन से हार के बाद नामीबिया सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है। नामीबिया का टूर्नामेंट में अंतिम मैच 18 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होगा।
स्कॉटलैंड ने भी अपनी टीम में बदलाव करते हुए जैक जार्विस को सफयान शरीफ की जगह शामिल किया है। जार्विस पहले टीम के साथ ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में थे। सफयान शरीफ को 12 फरवरी को टीम ट्रेनिंग सत्र के दौरान दाहिनी कमर (ग्रोइन) में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
आईसीसी के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी के आधिकारिक प्रतिस्थापन के लिए टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी आवश्यक है। मंजूरी मिलने के बाद ही नया खिलाड़ी टीम में औपचारिक रूप से शामिल किया जाता है।


