जम्मू, 14 मार्च।
जम्मू संभाग में शनिवार को धूप खिलने के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 15 और 16 मार्च को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जम्मू में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि कश्मीर घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं।
विभाग ने ऊंचे पहाड़ी ढलानों वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन या हिमस्खलन का खतरा बना रह सकता है, इसलिए ऐसे इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें।
आज जम्मू का अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जम्मू में अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जहां तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।


