अमेरिका/यूरोप
03 Mar, 2026

अमेरिका ने पश्चिम एशिया के कई देशों से अपने राजनयिकों, कर्मचारियों को वापस बुलाया

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कतर, कुवैत, बहरीन, इराक और जॉर्डन से अपने गैर-आपातकालीन राजनयिकों और कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। सऊदी अरब में ड्रोन हमले के बाद अमेरिकी दूतावास बंद कर दिया गया और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव तथा क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण यह कदम उठाया गया, जिसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और कच्चे तेल की कीमतों पर भी देखा गया।

वाशिंगटन, 03 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच अमेरिका ने कतर, कुवैत, बहरीन, इराक, जॉर्डन से अपने गैर-आपातकालीन राजनयिकों, सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। सउदी अरब में ड्रोन हमले के बाद दूतावास बंद कर दिया गया और यरूशलम दूतावास ने नागरिकों को खुद सुरक्षित स्थान खोजने की सलाह दी है। साइप्रस समाचार एजेंसी (सीएनए) ने बताया कि अमेरिकी मिशन सऊदी अरब में मंगलवार को ड्रोन हमले के बाद बंद कर दिया गया। जेद्दा, रियाद और दहरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को अगले आदेश तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने यह कदम आंशिक रूप से इजराइल द्वारा ईरान पर हमले की योजनाओं को तेज करने की पृष्ठभूमि में उठाया है। इसके अलावा ईरान ने भी चेतावनी दी है कि यदि उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर हमला किया गया तो वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है। कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास भी अगले आदेश तक बंद रहेगा। सभी नियमित और आपातकालीन वीज़ा एवं कांसुलर सेवाएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। इज़राइल में अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया है कि वह वहां से निकलने की इच्छा रखने वाले अमेरिकी नागरिकों को न तो निकासी सुविधा दे सकता है और न ही सीधे सहायता कर सकता है। दूतावास ने नागरिकों से अपनी सुरक्षा की व्यक्तिगत योजना बनाने की अपील की है। पश्चिम एशिया में तनाव के चलते क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और अमेरिका की यह कार्रवाई संभावित खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कूटनीतिक प्रयासों और सैन्य तैयारियों के बीच जारी इस तनातनी का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार और क्षेत्रीय सुरक्षा पर गहरा पड़ सकता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक इलाका माना जाता है। तनाव बढ़ने के साथ ही वैश्विक बाजारों में घबराहट देखी गई और कच्चे तेल तथा सोने की कीमतों में तेजी आ गई।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।