अन्य राज्य
17 Feb, 2026

बिहार बोर्ड माध्यमिक परीक्षा 2026 आज से शुरू, 79,478 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

पटना में बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा शुरू। परीक्षार्थियों के लिए सख्त सुरक्षा, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क।

पटना, 17 फ़रवरी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हो गई। परीक्षा में कुल 79,478 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित होगी।

जिला प्रशासन ने समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा केंद्राधीक्षकों को सजग और तत्पर रहने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा प्रवेश द्वार पर सघन जांच की जा रही है।

पटना जिले के 70 परीक्षा केंद्रों पर शामिल परीक्षार्थियों में 37,131 छात्र, 42,345 छात्राएं तथा 2 ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी शामिल हैं। सभी परीक्षार्थियों के लिए समिति द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष, पटना (0612-2219810 / 2219234) तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष, पटना (मोबाइल नं.: 9470001389) 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। इसके अलावा सभी अनुमंडलों में अनुमंडल-स्तरीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखा गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।