फुटबॉल
13 Feb, 2026

ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर

जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं।

नई दिल्ली, 13 फ़रवरी

जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकन्दर रजा ने शुक्रवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के दौरान इसकी पुष्टि की।

40 वर्षीय टेलर को टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान के खिलाफ खेलते समय चोट लगी थी। वह 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इससे पहले उन्होंने विकेट के पीछे तीन कैच भी लपके थे।

जिम्बाब्वे टीम ने फिलहाल टेलर के स्थान पर किसी आधिकारिक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। हालांकि टीम के टूर्नामेंट में कम से कम दो और मैच बाकी हैं, ऐसे में जल्द ही नए खिलाड़ी के नाम का ऐलान होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में तादिवानाशे मरुमानी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि ऑलराउंडर टोनी मुन्योंगा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

टीम प्रबंधन को पहले से आशंका थी कि टेलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। इसलिए उन्हें जोखिम में डालने के बजाय शेष मुकाबलों के लिए फिट रखने का फैसला किया गया।

ब्रेंडन टेलर ने जुलाई 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के कारण साढ़े तीन साल का प्रतिबंध झेला था, जो 25 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ। वापसी के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था।

कमबैक के बाद उन्होंने दो टेस्ट, दो वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें कुल 282 रन बनाए। सितंबर 2025 में टी20 विश्व कप क्वालीफायर में बोत्सवाना के खिलाफ 123 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।

अब टेलर के बाहर होने से जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा है, खासकर ऐसे समय में जब टीम को टूर्नामेंट के अहम मुकाबले खेलने हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।